फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sunni-Luhri road closed for 45 days; demand for restoration.

Shimla News: सुन्नी-लूहरी सड़क 45 दिन से बंद, बहाल करने की मांग

Tue, 11 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sunni-Luhri road closed for 45 days; demand for restoration.
लोगों ने एसडीएम सुन्नी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

15 अगस्त तक सड़क बहाल करवाने का दिया अल्टीमेटम

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला/सुन्नी। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की सुन्नी-लूहरी सड़क 45 दिन से बंद है। सड़क बंद होने के कारण ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से 15 अगस्त तक सड़क बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय तक सड़क बहाल नहीं की गई तो क्षेत्र के सैकड़ों लोग प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। सुन्नी क्षेत्र में सड़क, पुल, परिवहन और बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा कर्मचारी, व्यापारी और मरीज भी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि सुन्नी-लूहरी सड़क बंद होने से क्षेत्र की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है और लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके अलावा एचआरटीसी के बस रूट भी प्रभावित हैं। भाजपा का प्रतिनिधिमंडल रवि मेहता की अगुवाई में उपमंडल अधिकारी सुन्नी राजेश वर्मा से मिला और ज्ञापन सौंपकर लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सुन्नी-थली पुल भी करीब एक साल से बंद है। ऐसे में पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो क्रमिक धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस दौरान खटनोल की जिला परिषद सदस्य शिवानी ठाकुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष टेकचंद ठाकुर, महेश शर्मा, नारायण सिंह, नगर पंचायत सुन्नी के उपाध्यक्ष अमित वर्मा, कमलेश, संजय, गुलशन मेहता, चुन्नीलाल, जितेंद्र, ज्योति गुप्ता और यशपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article