{"_id":"6395c34725b7ce2ba475cf32","slug":"sunil-sharma-bittu-appointed-as-political-advisor-to-cm-sukhvinder-singh-sukhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Political Advisor to CM: हमीरपुर के सुनील शर्मा बिट्टू बने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Political Advisor to CM: हमीरपुर के सुनील शर्मा बिट्टू बने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार
Sun, 11 Dec 2022 05:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Dec 2022 05:17 PM IST
सार
कांग्रेस प्रचार कमेटी के चेयरमैन एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य रहते सुखविंदर सुक्खू ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए पैनल में एकमात्र सुनील शर्मा बिट्टू का नाम हाईकमान को भेजा था।
विज्ञापन
सुनील शर्मा बिट्टू
- फोटो : संवाद
विस्तार
नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड-6 निवासी सुनील शर्मा बिट्टू को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से घनिष्ठता के चलते सरकार में बड़ा ओहदा मिला है। सुनील को मुख्यमंत्री का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। राजनीतिक सलाहकार का पद सरकार में कैबिनेट मंत्री के बराबर माना जाता है। सुनील वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। वीरभद्र सरकार में हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षा नियामक आयोग के सदस्य रहे हैं। जिला कांग्रेस हमीरपुर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह हमीरपुर से कांग्रेस टिकट के दावेदारों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रचार कमेटी के चेयरमैन एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य रहते सुखविंदर सुक्खू ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए पैनल में एकमात्र सुनील शर्मा बिट्टू का नाम हाईकमान को भेजा था। नामांकन से एक दिन पहले गोसेवा आयोग के सदस्य रहे आशीष शर्मा की दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात और टिकट के आश्वासन के बाद सुनील शर्मा का पैनल से गायब हो गया।
विज्ञापन
आशीष ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष बतौर कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन भरा, लेकिन भारी विरोध के चलते आशीष को टिकट नहीं मिल पाया। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। सुनील शर्मा बिट्टू की जगह डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को कांग्रेस से टिकट मिल गया। अब सरकार बनते ही सुनील बिट्टू को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार के रूप में पद सौंपकर जिले में उन्हें नंबर दो का स्थान दे दिया है। सुनील बिट्टू और भोरंज से विधायक सुरेश कुमार मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के करीबियों में शामिल हैं। सुरेश पूर्व में तीन बार चुनाव हार चुके थे। उन्हें भोरंज सीट से चौथी बार टिकट मिला और इस बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।
विज्ञापन