फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sunil 500 kilometer charity run to save five life in Sirmour Himachal Pradesh

अब पांच जिंदगियां बचाने दौड़ेगा हिमाचल का ये बेटा, करेंगे 500 किमी की चैरिटी रन

Sun, 02 Jun 2019 12:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Jun 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Sunil 500 kilometer charity run to save five life in Sirmour Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

दुख, बीमारी, गरीबी और तकलीफों से गुजर रहे लोगों की जिंदगी बचाने के मकसद से एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय धावक सुनील शर्मा सिरमौर का कोना-कोना नापेंगे। इस बार तीन जिंदगियां नहीं, बल्कि गुरबत भरे जीवन से जूझ रहे पांच लोगों को नया जीवन देना है।

विज्ञापन


द ग्रेट सिरमौर रन-2 के बाद अब रन-3 का आगाज तीन जून से होगा। करीब 500 किलोमीटर लंबे चैरिटी रन से जमा होने वाला धन रोगियों और असहाय लोगों पर खर्च होगा। सुनील के साथ दिव्यांग पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह भी उनका सहयोग देंगे। इससे पहले भी सुनील तीन मरीजों के उपचार के लिए धन जुटा चुके हैं। 
विज्ञापन


इन पांच लोगों में दो किडनी के मरीज हैं। दो दिव्यांग भाई और एक असहाय बुजुर्ग शामिल हैं। शनिवार को नाहन में पत्रकारों से सुनील ने कहा कि तीन जून को त्रिलोकपुर स्थित महामाया बालासुंदरी मंदिर परिसर से रन का शुभारंभ होगा। कालाअंब होते हुए नाहन, धौलाकुआं और पांवटा साहिब पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन पांवटा से शिलाई, पांच को शिलाई से हरिपुरधार, छह को हरिपुरधार से राजगढ़, सात को राजगढ़ से सोलन, आठ को सोलन से नैनाटिक्कर होते सराहां और नौ को नाहन पहुंचेंगे। इसी दिन चौगान में सांस्कृतिक संध्या होगी। इसमें नाटी किंग कुलदीप शर्मा, एसी भारद्वाज, दिनेश शर्मा, आरजे संजय ठाकुर, एचडी ब्रदर्स व विनय चौहान आदि कलाकारों के अलावा कॉमेडी किंग प्रिंस गर्ग लोगों का मनोरंजन करने के साथ चैरिटी से धन जुटाएंगे।

इनकी मदद का लिया जिम्मा
किडनी के रोगियों में उपमंडल संगड़ाह के मंडोली निवासी उर्मिला, मंडी जिले की धर्मपुर तहसील के सकलाना निवासी शशि कुमारी, दिव्यांगों में शिलाई तहसील के कोडगा सखौली के सुरेंद्र और संदीप और सतौन के बुजुर्ग दुनीचंद की मदद की जाएगी। सभी के इलाज और मदद के लिए 20 से 25 लाख रुपये की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed