फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sunday market decorated again in Lower and Ram Bazar despite ban, goods seized

Shimla: पाबंदी के बावजूद लोअर और राम बाजार में फिर सजी संडे मार्केट, सामान जब्त

Sun, 04 Dec 2022 09:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Dec 2022 09:51 PM IST
सार

प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम की पाबंदी के बावजूद लोअर और राम बाजार में रविवार को फिर संडे मार्केट सज गई। दोनों ही बाजारों की सड़कों पर तहबाजारियों ने सुबह 8:30 बजे से ही दुकानें सजानी शुरू कर दीं। 

विज्ञापन
Sunday market decorated again in Lower and Ram Bazar despite ban, goods seized
राम बाजार में सजी संडे मार्केट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम की पाबंदी के बावजूद लोअर और राम बाजार में रविवार को फिर संडे मार्केट सज गई। दोनों ही बाजारों की सड़कों पर तहबाजारियों ने सुबह 8:30 बजे से ही दुकानें सजानी शुरू कर दीं। कई जगह सड़क के दोनों ओर दुकानें सजा दीं। इससे पैदल चलने के लिए रास्ता तंग हो गया। कई कारोबारियों ने भी सड़क पर ही सामान रख दिया। उधर, नगर निगम के अधीक्षक लाल चंद की अगुवाई में टीम सुबह 10:30 बजे निरीक्षण पर निकली। टीम ने नाज चौक से लोअर बाजार की ओर जैसे ही कार्रवाई शुरू की तहबाजारी भागने लगे।

विज्ञापन


टीम ने कुछ तहबाजारियों का सामान भी जब्त कर लिया। टीम को देखते ही कारोबारियों ने भी सड़क पर रखा सामान पीछे सरकाना शुरू कर दिया। करीब 40 मिनट तक यह कार्रवाई चली। इसके बाद निगम टीम रामबाजार चली गई। यहां से भी कई तहबाजारी उठाए गए। उधर, दोपहर 12:00 बजे तक फिर से लोअर बाजार और रामबाजार में तहबाजारियों ने डेरा जमा दिया। शाम तक निगम की टीम ने बाजार का निरीक्षण तो कई बार किया, लेकिन सड़क से दुकानें नहीं हटीं। 33  तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया है।
विज्ञापन


लोग बोले, उठाने की बजाए बैठने की जगह दे निगम
संडे मार्केट में दिन के समय खरीदारी के लिए भारी भीड़ भी देखने को मिली। निरीक्षण टीम की कार्रवाई के चलते बाजार से कुछ देर के लिए तहबाजारी गायब हो गए। खरीदारी कर रहे लोगों का कहना था कि सड़क पर दुकानें सजाने वालों पर निगम की कार्रवाई तो ठीक है, लेकिन निगम को संडे मार्केट के लिए कोई खाली जगह देनी चाहिए ताकि लोग सस्ता सामान खरीद सकें। यदि तहबाजारी कचरा फैला रहे हैं तो उनकी सफाई की जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम ने तैनात की हैं स्पेशल टीमें
नगर निगम के अधीक्षक लाल चंद का कहना है कि रविवार को शहर के बाजार में काफी अतिक्रमण हो रहा है। इस बारे में शिमला व्यापार मंडल ने भी निगम प्रशासन से शिकायत की है। निगम ने रविवार के दिन बाजार का निरीक्षण करने और अतिक्रमण हटाने के लिए टीमें बना रखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed