फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Summerhill FC defeated Northwall FC in the football tournament.

Shimla News: समरहिल फुटबाल स्पर्धा में एफसी ने नार्थवॉल एफसी टीम को हराया

Mon, 25 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Summerhill FC defeated Northwall FC in the football tournament.
एचपीयू में समरहिल खेल मैदान में खेली जा रही स्पर्धा, विवि और खलीनी की टीम में मैच ड्रॉ
विज्ञापन

शिमला यूनाइटेड ने शिमला एफसी बी टीम को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के समरहिल खेल मैदान में चल रही चार दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा।

दिन का पहला मुकाबला एचपीयू और खलीनी की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और मुकाबला 2-2 गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच के दौरान दोनों टीमों के समर्थकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। दूसरे मुकाबले में शिमला एफसी ने नार्थवॉल एफसी को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। शिमला एफसी की ओर से खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और निर्णायक बढ़त हासिल कर मैच अपने नाम किया। तीसरे मुकाबले में शिमला यूनाइटेड का सामना शिमला एफसी (बी टीम) से हुआ। शिमला यूनाइटेड ने शानदार तालमेल और मजबूत डिफेंस के दम पर मुकाबला 2-0 के अंतर से मैच जीत लिया। मैच में टीम के खिलाड़ियों ने तेज आक्रमण और बेहतर पासिंग का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मैदान में स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों की अच्छी मौजूदगी रही। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए दर्शकों ने लगातार तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के आयोजक अक्षय ने बताया कि आने वाले मुकाबलों में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा और विजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। समरहिल यूनाइटेड फुटबाल क्लब की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 14 टीमें भाग ले रही हैं जिनमें दो महिला टीमें भी शामिल हैं। प्रतियोगिता 27 मई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article