स्कूलों के लिए बड़ी खबर, बदल गया छुट्टियों का शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने गर्म क्षेत्रों के स्कूलों में समर वेकेशन का शेड्यूल बदल दिया है। अब इन स्कूलों में 26 जून से 31 जुलाई तक छुट्टियां होगी, पहले इन स्कूलों में 25 जून से 30 जुलाई तक एक महीने की छुट्टियां पड़ती थी। मगर अब नए शेड्यूल अनुसार स्कूली छात्रों को अवकाश मिलेगा।
सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है कि 30 जुलाई तक छुट्टियां किए जाने से 31 जुलाई को यानि एक दिन के लिए शिक्षकों को पूरे महीने शेड्यूल बनाना पड़ता था। इसमें छात्रों की हाजिरी, मिड - डे - मील की रिपोर्ट, सतत समग्र मूल्यांकन रिपोर्ट, पार्ट टाइम दिहाड़ीदारों का ब्योरा आदि रिपोर्ट तैयार करनी पड़ती थी।
शिक्षकों को मिली बड़ी राहत
बच्चों को भले ही इसका फायदा न हो लेकिन प्रदेश के शिक्षकों के लिए यह सबसे बड़ी राहत है। प्राथमिक स्कूल शिक्षक संघ ने इस मामले को अतिरिक्त मुख्य सचिव पीसी धीमान से मिला था। इस बारे में मांग उठाई गई थी।
इसमें शिक्षकों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को बताया कि एक दिन के चक्कर में स्कूल के अध्यापकों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ता है। इसे में शिक्षकों ने समर वेकेशन के शेडयूल को 26 जून से 31 जुलाई तक किए जाने की मांग की। प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव संजय अत्री ने बताया कि प्रदेश के शिक्षकों के लिए सरकार ने यह बड़ी राहत दी है।