{"_id":"5efdfe718ebc3e42fe276b8b","slug":"summer-holidays-of-doctors-of-himachal-s-medical-and-dental-colleges-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के डॉक्टरों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के डॉक्टरों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां स्थगित
Fri, 03 Jul 2020 08:37 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Jul 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने मेडिकल और डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी न होने देने और आपात स्थिति से निपटने के लिए यह व्यवस्था की है।
विज्ञापन
आईजीएमसी और डेंटल समेत अन्य कॉलेजों में जुलाई में फैकल्टी के लिए पंद्रह दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का प्रावधान है। नए आदेशों से अस्पताल की ओपीडी और वार्ड में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। गौरतलब है कि सैकड़ों की तादाद में अस्पताल में रोज मरीज उपचार के लिए आते है। वहीं इनमें से कई मरीज कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जाते है। मरीजों के इलाज में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए यह व्यवस्था की है।
विज्ञापन