फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sukhwinder Sukhu said that special role of Congress in building modern India

Shimla News: सुखविंद्र सुक्खू बोले- आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस की विशेष भूमिका

Thu, 11 May 2023 05:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 May 2023 05:55 PM IST
सार

गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जवाहर बाल मंच के पहले राष्ट्रीय अधिवेशन संवाद-23 का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की सोच में बदलाव आ रहा है। 

विज्ञापन
Sukhwinder Sukhu said that special role of Congress in building modern India
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जिस विचारधारा का आज कांग्रेस सामना कर रही है, उसका मुकाबला करने के लिए ऐसे ही संगठन की आवश्यकता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से प्रेम का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंचाया है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जवाहर बाल मंच के पहले राष्ट्रीय अधिवेशन संवाद-23 का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की सोच में बदलाव आ रहा है। युवाओं को इतिहास का ज्ञान होना आवश्यक है।

विज्ञापन


विशेष रूप से बच्चों को संविधान की रक्षा तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए कांग्रेस पार्टी के योगदान को युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जाना चाहिए। कहा कि आजादी से पहले और आजादी के बाद आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस के नेताओं ने विशेष भूमिका निभाई। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी और भाखड़ा बांध उन्हीं की देन है। पंडित नेहरू ने पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत कर देश के विकास को नई दिशा दी। प्रधानमंत्री रहते राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु में युवाओं को वोट देने का अधिकार दिया। भारत में आईटी क्रांति भी वही लेकर आए। पंचायती राज संस्थाओं में महिला आरक्षण भी कांग्रेस के नेतृत्व ने ही दिलाया।
विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों ने हर वर्ग को मजबूत किया है। छात्र राजनीति में आने के बाद कभी नहीं सोचा कि वह मुख्यमंत्री पद तक पहुंचेंगे, लेकिन पार्टी ने उन्हें यह सम्मान दिया है, जिसके लिए वे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आभारी हैं। मुख्यमंत्री ने जवाहर बाल मंच के सभी प्रतिनिधियों का हिमाचल प्रदेश में आने पर स्वागत किया। जवाहर बाल मंच के अध्यक्ष डॉ. जीबी हरि ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मंच की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन में संगठन ने 15 राज्यों में अपनी कार्यकारिणी गठित की है। वर्ष 2025 तक हर पंचायत में जवाहर बाल मंच की कार्यकारिणी बना ली जाएंगी। दो दिवसीय कार्यक्रम संवाद-23 में देश भर के 15 राज्यों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed