{"_id":"63988edee7806242564bb3f9","slug":"sukhwinder-sukhu-cabinet-list-will-be-approved-in-alwar-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sukhwinder Sukhu Cabinet: राजस्थान के अलवर में मिलेगी मंत्रिमंडल की सूची को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sukhwinder Sukhu Cabinet: राजस्थान के अलवर में मिलेगी मंत्रिमंडल की सूची को मंजूरी
Wed, 14 Dec 2022 11:09 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:09 AM IST
सार
16 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा के 100वें दिन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला मंत्रियों के नामों की चर्चा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक दल की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल को मंजूरी राजस्थान के अलवर में मिलेगी। 16 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा के 100वें दिन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला मंत्रियों के नामों की चर्चा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से करेंगे।15 दिसंबर की रात को शुक्ला की डिनर डिप्लोमेसी में संभावित मंत्रियों की सूची तैयार हो जाएगी। मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए कई विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। कई विधायक बुधवार को दिल्ली जाएंगे। जिला शिमला और कांगड़ा से मंत्रियों की संख्या तय करने को लेकर अभी पेच फंसा है। अन्य जिलों से मंत्रियों के नाम लगभग तय हो चुके हैं।
विज्ञापन
जिला शिमला से विक्रमादित्य सिंह, अनिरुद्ध सिंह, रोहित ठाकुर, कुलदीप राठौर और मोहन लाल के नामों पर चर्चा चल रही है। जिला कांगड़ा से सुधीर शर्मा, संजय रत्न, आशीष पटेल और चंद्र्र कुमार दौड़ में हैं। रघुवीर सिंह बाली का नाम भी संभावित मंत्रियों की दौड़ में शामिल हो गया है। उधर, बिलासपुर से राजेश धर्माणी, चंबा से कुलदीप सिंह पठानिया, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, सोलन से धनीराम शांडिल या राम कुमार चौधरी, सिरमौर से हर्षवर्धन चौहान और किन्नौर से जगत सिंह नेगी का मंत्री बनना लगभग तय है। मंडी से कांग्रेस के एकमात्र विधायक चंद्रशेखर की भी ताजपोशी होने की अधिक संभावना है।
विज्ञापन