फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sukhvinder sukhu statement over congress wins in five state assembly election

लोस चुनाव में भी साफ होगा भाजपा का सूपड़ा : सुखविंद्र सुक्खू

Tue, 11 Dec 2018 07:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 11 Dec 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
sukhvinder sukhu statement over congress wins in five state assembly election

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन का श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल के नेतृत्व में लोकतंत्र जीता है और भाजपा की नीतियों की हार हुई है।

विज्ञापन


इस अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  ढोल नगाड़ों के साथ खूब जश्न मनाया और मिठाई बांट कर जीत की खुशी जाहिर की।
विज्ञापन


भाजपा राज में लोकतंत्र पर लगातार हमले हो रहे थे, जिन्हें देखते हुए जनता आगे आई और कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। इससे साबित हो गया है कि कांग्रेस जन हितैषी पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी की सोच और कांग्रेस की नीतियों पर जनता ने मुहर लगाई है। तीन बड़े राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की हार ने साबित कर दिया है कि देश में मोदी लहर खत्म हो चुकी है। 

जनता महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा के जुमलों से तंग

sukhvinder sukhu statement over congress wins in five state assembly election

सुक्खू ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा के जुमलों से तंग है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में भी सरकार बनाएगी। भाजपा का सूपड़ा साफ  होना तय है।

हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। अब वे और जोश के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरभजन सिंह भज्जी,  मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान, प्रवक्ता संजय चौहान, शिमला शहरी डीसीसी अध्यक्ष अरुण शर्मा सहित महिला कांग्र्रेस, सेवादल और अन्य फ्रं टल संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed