फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sukhvinder singh sukhu statement on JNU issue.

राहुल गांधी पर गलत बयानबाजी कर रही है भाजपा: सुक्खू

Fri, 19 Feb 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 19 Feb 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
sukhvinder singh sukhu statement on JNU issue.

जेएनयू मामले पर भाजपा नेताओं की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही गलत बयानबाजी पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी या किसी भी कांग्रेसी को भाजपा और आरआरएस से देशभक्ति का प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी का पूरा इतिहास देशभक्ति से भरा है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू मामले पर जो मुहिम छेड़ी है, कांग्रेस पार्टी उसका समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि जिन लोगों ने जेएनयू में देश विरोधी गतिविधियां की हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन बिना जांच किए ही सरकार इस मामले में जिस तरह की कार्रवाई कर रही है, उसकी कांग्रेस निंदा करती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा व आरआरएस के लोग इस बहाने अपनी विचारधारा से पूरे देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। आज देश में एक ऐसी विचारधारा का उदय हुआ जो देश को कमजोर व बांटने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी इसका डट कर विरोध करेगी। जरूरत पड़ी तो इसके खिलाफ  पार्टी सड़कों पर भी उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed