फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sukhvinder Singh Sukhu challenge to Prem Kumar Dhumal.

'हिमाचल में कांग्रेस ने कराया विकास, धूमल चाहे तो बहस कर देख लें'

Tue, 19 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी) Updated Tue, 19 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sukhvinder Singh Sukhu challenge to Prem Kumar Dhumal.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल पर निशाना साधते हुए उन्हें बहस के लिए चुनौती दी है। सुक्‍खू ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है।

विज्ञापन


वहीं, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। विकास के नाम पर धूमल किसी भी मंच पर चाहें तो खुली बहस के लिए आ सकते हैं, जिसके लिए वह उन्हें चुनौती देते हैं।
विज्ञापन


सोमवार को करसोग के पंचायत समिति हाल में आयोजित ‘मोदी के बोल जुमलों के ढोल’ कार्यक्रम में सुक्खू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने राजनीति की दिशा व परिभाषा पूरी तरह बदल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार पर बरसे, कहा-नहीं पूरा किया एक भी वायदा

Sukhvinder Singh Sukhu challenge to Prem Kumar Dhumal.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा और मोदी सरकार पर खूब बरसे। दो साल के कार्यकाल में मोदी सरकार एक भी वायदे को पूरा नहीं पाई है। केंद्र सरकार को जनता की कोई फिक्र नहीं है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान करते हुए केंद्र सरकार के हर झूठ का मुंहतोड़ जवाब देने का आग्रह किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से 2017 के विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा।

मुख्य संसदीय सचिव मनसा राम ने कहा कि भाजपा सरकार ने जहां महंगाई पर अंकुश लगाने की बात कही थी, वह पूरी तरह झूठी साबित हुई है।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश राज, युवा अध्यक्ष रूप लाल ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  हीरालाल गौतम, कमला वर्मा, संतराम शर्मा, संतराम धीमान, जगतराम जगत, हीरा सिंह, चमेलू देवी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed