फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sukhu removed Virbhadra made Cong campaign chief for HP polls

सुक्खू नहीं, अब वीरभद्र संभालेंगे ये कमान, चार दिन बाद नए आदेश जारी

Tue, 17 Oct 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 17 Oct 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
Sukhu removed Virbhadra made Cong campaign chief for HP polls

कांग्रेस हाईकमान ने चुनाव प्रचार समिति में फेरबदल किया है। नई दिल्ली में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को चुनाव प्रचार की कमान सौंपी गई है। चार दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू इसके अध्यक्ष बनाए गए थे। इस फैसले से पहले कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की नई दिल्ली में बैठक हुई।

विज्ञापन


इस बैठक पहले हिमाचल कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले। इसी में तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं, इसके बाद करीब 12 बजे के प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में टिकट तय करने पर चर्चा की गई। ये करीब चार घंटे तक चली। नई दिल्ली में हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में ज्यादातर सीटों सदस्य नेताओं में सहमति बन गई।
विज्ञापन


केवल 27 सीटों पर ही सर्वसम्मति नहीं बनने से पैनल में महज दो से छह नाम ही भेजे गए। माना जा रहा है कि कांग्रेस के टिकटों की पहली सूची मंगलवार को जारी की जा सकती है। कांग्रेस के राज्य प्रभारी सुशील कुमार शिंदे की निगरानी में हुई इस चुनाव समिति की
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में इस कमेटी के अध्यक्ष कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अलावा आनंद शर्मा, विद्या स्टोक्स, जीएस बाली, ठाकुर सिंह भरमौरी, कौल सिंह ठाकुर, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा, गंगूराम मुसाफिर, आशा कुमारी, विप्लव ठाकुर, सेवादल प्रमुख अनुराग शर्मा, युकां प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य आदि मौजूद रहे।

हिमाचल में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार: वीरभद्र

Sukhu removed Virbhadra made Cong campaign chief for HP polls

हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कहना है कि उनके खिलाफ राजनीतिक कार्रवाई हो रही है,लेकिन वह इसका डटकर मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि सच सामने आएगा। हमने हिमाचल का विकास किया है और जनता उसी विकास पर वोट करेगी।

सीएम उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए गुजरात में दिए गए उनके भाषण पर कहा कि सरदार पटेल और जवाहर लाल नेहरू में कोई मतभेद नहीं था, पीएम अपना ज्ञान बढ़ाएं।

मुख्यमंत्री ने अपने बेटे की दावेदारी को वंशवाद से अलग बताया। उन्होंने कहा कि हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, जनता तय करती है उसका नेता कौन हो।

दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि संगठन पूरी तरह तैयार है और हमारी ही जीत होगी। सीएम के साथ खींचतान पर बोले कि लोकतंत्र में मतभेद हो जाते हैं लेकिन अब सब ठीक है। हम साथ-साथ हैं।

सुक्खू ने खुद के चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी पर छोड़ा है। हालांकि उन्होंने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि हाईकमान बोलेगा तो हम जरूर लड़ेंगे, मैंने अपनी इच्छा बता दी है। उनका कहना है कि उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed