फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sukhu honored by World Book of Records for strong leadership and strengthening of democratic values

Shimla: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित

Tue, 17 Oct 2023 06:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Oct 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
Sukhu honored by World Book of Records for strong leadership and strengthening of democratic values
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

 हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून सीजन में आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्यों के बेहतरीन प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रयासों को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने भी सराहा है। उन्हें सशक्त राजनीतिक नेतृत्व तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ कर जनहित और जन कल्याण के लिए ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकारियों सुमित सिंगला और जसवीर सिंह ने मुख्यमंत्री को यह सम्मान प्रदान किया। इससे पहले वर्ल्ड बैंक और नीति आयोग ने भी आपदा के दौरान बेहतर राहत और बचाव कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रयासों की प्रशंसा की है।

विज्ञापन


सुक्खू के मार्गदर्शन में 75 हजार पर्यटकों और 15 हजार गाड़ियों को प्रदेश से सुरक्षित निकाला गया। इसके साथ ही 48 घंटे में बिजली, पानी और संचार जैसी जरूरी सेवाओं को अस्थायी तौर पर बहाल कर दिया गया। मुख्यमंत्री स्वयं ग्राउंड जीरो पर रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर अधिकारियों को उचित निर्देश देते रहे हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि आपदा के बाद भी प्रभावितों की मदद के लिए राज्य सरकार गंभीरता से ठोस कदम उठा रही है। प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार ने 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज घोषित किया है, जिसमें मुआवजा राशि को कई गुना बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री ने इस सम्मान के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed