Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sukhu cabinet raised the issue of RDG in a meeting with Rahul Gandhi and Mallikarjun Kharge.

Himachal: कांग्रेस संसद में उठाएगी आरडीजी बंद करने, सेब आयात शुल्क घटाने का मुद्दा, बैठक में हुआ फैसला

Fri, 20 Feb 2026 07:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Feb 2026 07:08 PM IST
सार

 बैठक में राजस्व घाटा अनुदान(आरडीजी)  और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को वापस लेने और राज्य की सेब आर्थिकी पर इसके असर पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Sukhu cabinet raised the issue of RDG in a meeting with Rahul Gandhi and Mallikarjun Kharge.
सीएम सुक्खू ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ की बैठक। - फोटो : आईपीआर विभाग

विस्तार

केंद्र की ओर से राज्यों के लिए राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद करने और सेब पर आयात शुल्क घटाने का मुद्दा संसद में गूंजेगा। आरडीजी बंद करने के मुद्दे को हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में विशेष रूप से उठाया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में उनकी कैबिनेट के अधिकतर मंत्री बैठक में शामिल हुए। मंत्रिमंडल ने आरडीजी बंद होने के बाद इसके हिमाचल की आर्थिकी पड़ने वाले असर पर अपनी रिपोर्ट पेश की। विदेशी सेब पर आयात शुल्क घटाए जाने से हिमाचल के सेब बागवानों की आजीविका पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी चर्चा की। शाम छह बजे शुरू हुई बैठक करीब दो घंटे चली। पहले चरण में कांग्रेस के केंद्रीय नेता एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला भी उपस्थित रहे, जिसमें सेब आयात शुल्क घटाने पर चर्चा हुई। दूसरे चरण में मनरेगा बंद करने के बाद हिमाचल में इसका विरोध करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। इसे बंद करने से होने वाले प्रभाव पर भी मंत्रणा हुई। बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार और पूर्व राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष राहुल गांधी से प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के साथ आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्र सरकार के आरडीजी बंद करने के निर्णय से प्रदेश के विकास, वित्तीय अधिकारों और जनकल्याण पर पड़ने वाले प्रभावों से उन्हें विस्तारपूर्वक अवगत कराया। खरगे और राहुल ने प्रदेश के पक्ष को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर मजबूती से साथ खड़ी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed