फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sukanya Samriddhi accounts to incentivise girl child.

खुलवाइए खाता, अब बेटी बचाएगी आपका इनकम टैक्स

Mon, 09 Mar 2015 10:25 AM IST
Updated Mon, 09 Mar 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi accounts to incentivise girl child.

बेटियों के भविष्य के लिए निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। आम सेविंग्स से ज्यादा ब्याज और खाते से पैसा निकालने का महज बेटी को अधिकार की तर्ज पर डाकघरों में नई सुकन्या समृद्धि योजना आई है। हालांकि, सरकार ने बैंकों को भी ये खाते खोलने के लिए अधिकृत किया है, लेकिन अभी इनमें ये योजना शुरू नहीं हुई है।

विज्ञापन


इस योजना में आम सेविंग्स के मुकाबले कहीं ज्यादा सालाना 9.1 फीसदी ब्याज मिलेगा। डाकखाने में वर्तमान में सेविंग खाते पर महज चार फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। वहीं बैंक में सेविंग्स पर यह प्रतिशतता 08 के करीब है। योजना के तहत बेटी के बालिग होने के बाद कभी भी पैसा निकाला जा सकता है।

विज्ञापन

टैक्स की नो टेंशन

Sukanya Samriddhi accounts to incentivise girl child.

सुकन्या जमा योजना खाते का संचालन बच्ची के अभिभावक द्वारा तब तक किया जाएगा, जब तक कि वह बच्ची 10 वर्ष की न हो जाए। 10 वर्ष की होने के बाद वह बच्ची अपने खाते का संचालन खुद करेगी। खास बात यह है कि सालाना 1,000 से लेकर 1.5 लाख तक इस योजना के तहत बिना किसी टैक्स के झंझट से पैसा जमा करवाया जा सकता है।

लिहाजा माता पिता अपनी बेटी की उच्चतर पढ़ाई या शादी के लिए भी यह योजना प्लान कर सकते हैं। जनवरी से यह योजना शुरू हुई है। उदाहरण के तौर पर यदि आप 18 साल के लिए इस योजना में सालना बीस हजार तक निवेश करते हो तो 18 साल बाद आपको 9.1 फीसदी सालाना ब्याज की दर से 4 लाख 54 हजार का मुनाफा होगा।

कहीं भी खुल जाएगा खाता

Sukanya Samriddhi accounts to incentivise girl child.

सुकन्या समृद्धि बचत खाता बेटी के नाम पर ही खुलेगा। जिससे माता पिता प्रदेश के किसी भी डाकघर में जाकर खोल सकते हैं। लड़की के माता पिता को इसके लिए बचत खाता का फार्म भरना होगा। जिसमें बेटी का जन्म प्रमाण पत्र साथ देना अनिवार्य है। यह खाता 10 साल से कम उम्र वाली बेटियों का ही खुल सकेगा।

10 वर्ष से अधिक उम्र की बेटियों का खाता नहीं खुलेगा। हिमाचल में मुख्य डाकघर- हिमाचल के 18 मुख्य डाकघर शिमला, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, डलहौजी, चंबा, मंडी, लौहाल स्पीति, ऊना सहित अन्य मुख्य डाकघरों में यह योजना शुरू हुई है। जल्द ही यह योजना 2400 डाकखानों में शुरू हो रही है।

विज्ञापन

ये भी हैं ध्यान रखने योग्य बातें

Sukanya Samriddhi accounts to incentivise girl child.

यदि कोई बालिका जिसने इस नियम के प्रारंभ होने के एक वर्ष पहले दस वर्ष की आयु प्राप्त कर ली थी, वह भी खाता खोलने के लिए पात्र होगी। जमाकर्ता बालिका के नाम से केवल एक ही खाता खोल और संचालित कर सकता है। माता-पिता या संरक्षक केवल दो बालिकाओं के लिए खाता खोल सकते हैं।

जुड़वा बच्चे के संबंध में प्रमाण प्रस्तुत करने पर तीसरा खाता खोलने की अनुमति दी जाएगी। यह खाता एक हजार रुपये की प्रारंभिक जमा राशि से खोला जाएगा और एक वित्तीय वर्ष में इसमें न्यूनतम एक हजार और अधिकतम एक लाख पचास हजार रुपये जमा किए जा सकेंगे।

तो लगेगा 50 रुपये जुर्माना-
खाते में रकम खाता खोलने की तारीख से चौदह वर्ष पूर्ण होने तक जमा की जा सकेगी। यदि खाते में न्यूनतम राशि जमा नहीं की गई है तो न्यूनतम जमा राशि सहित 50 रुपये प्रतिवर्ष के जुर्माने के साथ खाते को नियमित कराया जा सकेगा।

ऐसे एकत्र होगा पैसा

Sukanya Samriddhi accounts to incentivise girl child.

वर्ष सीमा=====निवेश=========कुल रकम
01.05======01 लाख======1 लाख 30 हजार 846
06.10======02 लाख======3 लाख 33 हजार 095
10.15======03 लाख======6 लाख 45 हजार 711
15.18======03 लाख 60 हजार======8 लाख 14 हजार 203
(पॉलिसी 18 साल, 9.1 फीसदी ब्याज, अधिकतम साल का निवेश 20 हजार)

ये भी हैं काम की बातें

Sukanya Samriddhi accounts to incentivise girl child.

इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले अधिकृत बैंक या पोस्ट ऑफिस में एक खाता खोलना होगा। यह खाता बच्ची के माता-पिता या अभिभावक उसके 10 साल का होने तक खोल सकते हैं। खाता भारत वर्ष में कहीं भी अंतरित किया जा सकेगा।

स्थानांतरण की सुविधा-
इस खाते को जिस शहर में खोला जाएगा, वहां से किसी दूसरे शहर में भी स्थानांतरित किया जा सकेगा। यानी पूरे भारतवर्ष में कहीं भी स्थानांतरित किया जा सकता है।

जब लड़की 18 वर्ष की हो जाएगी, तब उसे जमा राशि की 50 फीसदी रकम उच्च शिक्षा के लिए मिल जाएगी। बालिका की मृत्यु होने पर संरक्षक द्वारा खाता बंद कर दिया जाएगा और राशि ब्याज सहित आहरित कर ली जाएगी।

यदि बालिका का विवाह 21 वर्ष अवधि पूर्ण होने से पहले होता है तो विवाह की तारीख के पश्चात खाते को चलाने की अनुमति नहीं होगी। खाता चालन बंद होने के पश्चात आहरण पर्ची द्वारा जमा राशि ब्याज सहित प्राप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed