फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sujan Singh Pathania was known for his simplicity, the eyes of opposition leaders were also moistened after hearing the news of his death.

सादगी के लिए जाने जाते थे पठानिया, निधन की खबर पर विरोधियों की आंखें भी नम

Fri, 12 Feb 2021 09:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Feb 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Sujan Singh Pathania was known for his simplicity, the eyes of opposition leaders were also moistened after hearing the news of his death.
वन मंत्री, पूर्व सांसद समेत अन्य नेताओं ने पठानिया के निधन पर शोक जताया। - फोटो : अमर उजाला

किसी भी शादी समारोह में जाकर जब सुजान सिंह पठानिया जेब से नोट निकालकर शगुन डालते थे तो विधायक का वह सादगी भरा अंदाज हर किसी के दिल को छू जाता था। सादगी और देसीपन से लोगों के दिलों पर राज करने वाले पठानिया के निधन की खबर से फतेहपुर में सन्नाटा छा गया। कार्यकर्ताओं-नेताओं से लेकर विपक्ष के लोगों तक की आंखें नम हो गईं। वहीं, आज के नेताओं से अलग मिजाज के पठानिया को बिना सिक्योरिटी और समर्थकों के जनता के बीच रहना बेहद पसंद था।

विज्ञापन


राजनीतिक कार्यक्रम, शादी या अन्य समारोह में उनके साथ हमेशा एक-दो व्यक्ति ही होते थे। हर रोज के बोलचाल में वह स्थानीय भाषा पहाड़ी का ही इस्तेमाल करते थे। उनकी यही खूबियां क्षेत्र के बड़े जनमानस के साथ उनके जुड़ाव को मजबूत करती थीं। इसके अलावा 44 वर्ष के राजनीतिक जीवन में वह अपनी ईमानदारी के लिए भी प्रसिद्ध रहे। पूरे राजनीतिक जीवन में उन पर कभी भी भ्रष्टाचार जैसा कोई आरोप नहीं लगा। चार दशकों से अधिक समय तक फतेहपुर की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे सुजान सिंह पठानिया के निधन से फतेहपुर में एक युग का अंत हो गया।
विज्ञापन


सच हुआ पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का मजाक
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की मजाक में कही बात आखिरकार आधी सच हो गई। दरअसल, अमरिंदर सिंह 2017 के विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए फतेहपुर पहुंचे थे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने मंच से मजाकिया अंदाज में कहा था कि यह चुनाव संभवतया हम दोनों का अंतिम चुनाव है, हम दोनों ही 75 साल से ज्यादा उम्र के हैं। यह उम्र अब आराम करने और नाती-पोतों के साथ खेलने की है। हालांकि जनसभा के तुरंत बाद जब पत्रकारों ने सुजान सिंह पठानिया से पूछा कि क्या यह आपका अंतिम चुनाव है, तो पठानिया ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह भविष्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुजान सिंह पठानिया(फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed