{"_id":"61ce86f3115cc0354a6e58f9c1492724","slug":"suicide-case-in-shimla-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के बड़े कारोबारी ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के बड़े कारोबारी ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के माल रोड निवासी और शहर के जाने माने कारोबारी ने सोमवार देर रात आत्महत्या कर ली। उनका शव उनके बेडरूम में रस्सी के सहारे झूलता मिला। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। संजय भागड़ा की माल रोड पर कई दुकानें हैं। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे भागड़ा का शव उनके घर में फांसी से झूलता मिला।
विज्ञापन
आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही वजह का पता चल सकेगा। वहीं, कारोबारी की आत्महत्या की सूचना पर शहर के कई कारोबारी भी घटनास्थल पर पहुंचते रहे।
विज्ञापन