फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Suicide case, 18 year old boy shot himself with his father's pistol

पिता की रिवाल्वर से बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 19 Nov 2016 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Sat, 19 Nov 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
Suicide case, 18 year old boy shot himself with his father's pistol

एक नामी कारोबारी के 18 वर्षीय बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामला हिमाचल के सोलन जिले के किरपालपुर का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से कुछ परेशान था।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर को यह हादसा हुआ। गुरविंद्र अपने कमरे में था। अल्मारी से अपने पिता की रिवाल्वर निकाली और कनपटी पर रख गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही उसकी मां कमरे में पहुंची जहां बेटे को खून से लथपथ देखा। मां अपने बेटे को इस हालत में देखकर चिल्लाई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

मानसिक रूप से अस्थिर था गुरविंद्र

Suicide case, 18 year old boy shot himself with his father's pistol

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक गुरविंद्र मानसिक रूप से अस्थिर था। डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि

किरपालपुर में एक 18 वर्षीय युवक गुरविंद्र ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने आप को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि वह मानसिक रूप से ठीक नहीं था। बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed