फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suicide by 3rd class student at kullu manali

मोबाइल न देने पर तीसरी कक्षा के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम

Wed, 06 Dec 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Wed, 06 Dec 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
suicide by 3rd class student at kullu manali

मोबाइन न देने पर तीसरी कक्षा के छात्र ने खौफनाक कदम उठा लिया। छात्र के इस कदम से सनसनी फैल गई है। मामला हिमाचल के कुल्‍लू जिले के मनाली का है। मनाली उपमंडल के एक गांव में मोबाइल न देने पर तीसरी कक्षा के एक छात्र ने फंदा लगा दिया।

विज्ञापन


जीवित होने की उम्मीद पर परिजन छात्र को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मनाली पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


नौ वर्षीय बच्चे के इस कदम से सनसनी फैल गई है। हर कोई घटना के बारे में जानकर हैरान है। जानकारी के अनुसार नेपाल मूल का दंपति मनाली उपमंडल के एक गांव में किराये के मकान में रहता है। दोनों एक स्थानीय होटल में बतौर माली काम करते हैं। इनकी एक बेटी व एक नौ वर्षीय बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिन नौ वर्षीय बेटे को स्थानीय ग्रामीणों ने चोरी करते हुए पकड़ा और इसकी सूचना परिजनों को देकर छोड़ दिया। मां ड्यूटी पर थी जबकि बेटी कमरे से बाहर थी। कमरे में पिता व पुत्र मौजूद थे। 

पढ़ाई न करने पर पिता ने लगाई डांट

suicide by 3rd class student at kullu manali

इस बीच छात्र ने पिता से मोबाइल देने की जिद की लेकिन पिता ने पढ़ाई न करने पर डांट लगाते हुए उसे पढ़ने के निर्देश दिए और बाद में आकर पढ़ा हुआ सुनाने को कहा। बाद में जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने बच्चे को फंदे पर लटका हुआ पाया।

फंदे से उतारकर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली। हालांकि पुलिस को मौके से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जांच में सामने आया है कि छात्र ने दुपट्टे का फंदा बनाकर सीलिंग फैन की कुंडी से बांधा और जान दे दी। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। शव में किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच के दौरान यदि तथ्य सामने आते हैं तो मामले में अन्य धाराएं भी लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed