{"_id":"6680078574a4a796280d9988","slug":"suicide-bilaspur-iti-trainee-s-body-found-hanging-from-a-fan-in-jhanduta-bilaspur-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: आईटीआई प्रशिक्षु का पंखे से लटका मिला शव, मामा के घर झंडूता से कर रहा था पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: आईटीआई प्रशिक्षु का पंखे से लटका मिला शव, मामा के घर झंडूता से कर रहा था पढ़ाई
Sat, 29 Jun 2024 06:40 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/बंगाणा (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/बंगाणा (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 29 Jun 2024 06:40 PM IST
सार
बिलासपुर जिले के झंडूता थाना के तहत नखलेहड़ा में आईटीआई प्रशिक्षु ने फंदा लगा लिया। पुलिस ने बिलासपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
प्रशिक्षु ने की आत्महत्या(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता थाना के तहत नखलेहड़ा में आईटीआई प्रशिक्षु ने फंदा लगा लिया। पुलिस ने बिलासपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अनमोल (19) पुत्र सुदर्शन सिंह गांव कैहलवी, बंगाणा जिला ऊना झंडूता के नखलेहड़ा में अपने मामा के घर पर मां के साथ रह रहा था। शुक्रवार शाम को बिलासपुर स्थित आईटीआई से घर पहुंचा। दूध का गिलास लेकर कमरे में चला गया।
विज्ञापन
मां रात करीब 10:00 बजे बेटे को खाने के लिए बुलाने के लिए गई तो कमरे का दरवाजा बंद था। जब कोई जवाब नहीं मिला तो मां ने अपने भाई के साथ दरवाजे को धक्का लगाकर खोला तो बेटा फंदे से लटका हुआ था। ग्रामीणों की मदद से युवक को झंडूता अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। माता सीता देवी और मामा शक्ति कुमार के बयान के अनुसार अनमोल रोजाना की तरह आईटीआई बिलासपुर से शाम को 5:30 बजे घर पहुंचा था।
विज्ञापन