{"_id":"62150ffe18f45c19d51f55f6","slug":"suicide-bangladeshi-youth-living-in-a-fake-manner-in-hamirpur-hanged-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या: हमीरपुर में फर्जी तरीके से रह रहे बांग्लादेशी युवक ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या: हमीरपुर में फर्जी तरीके से रह रहे बांग्लादेशी युवक ने फंदा लगा दी जान
Tue, 22 Feb 2022 10:02 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:02 PM IST
सार
हमीरपुर के वार्ड तीन प्रतापनगर में गैर कानूनी तरीके से रह रहे एक बांग्लादेशी युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो मृतक और उसकी पत्नी का आधार कार्ड फर्जी पाया गया। जबकि यह दोनों बांग्लादेश के निवासी निकले।
विज्ञापन
युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के वार्ड तीन प्रतापनगर में गैर कानूनी तरीके से रह रहे एक बांग्लादेशी युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो मृतक और उसकी पत्नी का आधार कार्ड फर्जी पाया गया। जबकि यह दोनों बांग्लादेश के निवासी निकले। ऐसे में सुरक्षा में हुई चूक पर भी सवाल उठता है कि कैसे यह परिवार फर्जी तरीके से यहां आ गया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शोभनान सरकार (27) अक्तूबर 2021 से अपनी पत्नी और पांच वर्ष की बच्ची सहित प्रतापनगर किराये के कमरे में रह रहा था और पेंटर का काम करता था। सोमवार शाम को पत्नी के साथ उसकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
इस पर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस पर, जब पुलिस मौके पर गई और दस्तावेज जांचे तो एक का आधार कार्ड पश्चिम बंगाल और दूसरे का कर्नाटक का निकला। जबकि उनके अन्य दस्तावेज बांग्लादेश के पाए गए हैं। संबंधित मकान मालिक ने भी इनका पंजीकरण पुलिस थाना सदर में नहीं करवाया था। जिस पर उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। जबकि गैर कानूनी रूप से रह रहे दंपती पर भी केस दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सदर निर्मल सिंह ने कहा कि दंपति देश में बीते चार-पांच सालों से अलग अलग जगहों पर रह रहा था, जबकि हमीरपुर में यह अक्तूबर 2021 में आए थे। इनके पास आधार कार्ड फर्जी पाए गए हैं।
विज्ञापन