फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Suhali Nati was a hit in the Saho Jatar fair, men performed a spectacular dance, watch video

Chamba: साहो जातर मेले में सुहाली नाटी की रही धूम, पुरुषों ने किया शानदार नृत्य, देखें वीडियो

Sat, 29 Apr 2023 07:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, साहो (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साहो (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Apr 2023 07:29 PM IST
सार

ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर परिसर में आयोजित साहो जातर मेले का आनंद उठाने के लिए पहुंचे लोगों ने इसे खूब पसंद किया। कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए जिला मुख्यालय समेत आसपास के गांवों से काफी तादाद में लोग पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Suhali Nati was a hit in the Saho Jatar fair, men performed a spectacular dance, watch video
सुहाली नाटी की धूम। - फोटो : संवाद

विस्तार

पारंपरिक चोला-डोरा पहनकर पुरुषों ने पारंपरिक सुहाल नाटी (भस्मासुर) की मनमोहक प्रस्तुति दी। ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर परिसर में आयोजित साहो जातर मेले का आनंद उठाने के लिए पहुंचे लोगों ने इसे खूब पसंद किया। कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए जिला मुख्यालय समेत आसपास के गांवों से काफी तादाद में लोग पहुंचे थे। जातर मेले का आगाज सुबह चंद्रशेखर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद अजीत भट्ट एंड पार्टी चंबा ने अपनी प्रस्तुति दी।

विज्ञापन

विज्ञापन


इसके बाद हिमाचली लोकगायिका भावना जरयाल ने एक के बाद एक मनमोहक पहाड़ी, हिंदी और पंजाबी गीतों की झड़ी लगाकर दर्शकों को नाचने पर विवश कर दिया। उन्होंने शिव कैलाशों के वासी, मेरा भोला मस्त मलंग, भोले तेरी दया से, नच्चे धुडुआ जट्टा वो खलारी हो...आदि भजनों को प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद पारंपरिक लोकनृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। चंद्रशेखर मंदिर परिसर में आयोजित साहो जातर मेले में बतौर मुख्यातिथि सदर विधायक की पत्नी आरती नैयर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों, पंचायत साहो की प्रधान पूजा शर्मा ने मुख्यातिथि को फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। पंचायत घर स्थित मड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के करने के बाद मुख्यातिथि समेत अन्य गण्यमान्य लोगों को पग पहनाकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर जातर चंद्रशेखर मंदिर परिसर तक लाई गई। मेले में मंदिर परिसर के बाहर मिठाई, खिलौनों समेत अन्य प्रकार की अस्थायी दुकानें लगाई गई हैं। जहां पर ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। जातर मेले के दौरान पुलिस व्यवस्था और विद्युत सप्लाई भी चकाचक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed