{"_id":"631f45bc52df065f046ebebd","slug":"suggestions-and-drop-boxes-will-be-put-in-every-division-for-bjp-drishti-patra-the-campaign-will-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal BJP: भाजपा दृष्टिपत्र के लिए हर मंडल में सुझाव और ड्राप बॉक्स लगेंगे, चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal BJP: भाजपा दृष्टिपत्र के लिए हर मंडल में सुझाव और ड्राप बॉक्स लगेंगे, चलेगा अभियान
Mon, 12 Sep 2022 08:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 12 Sep 2022 08:15 PM IST
सार
भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में बैठक की अध्यक्षता प्रदेश चुनाव दृष्टिपत्र समिति के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रो. सिंकदर कुमार ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक मजबूत दृष्टि पत्र होगा।
विज्ञापन
भाजपा चुनाव दृष्टिपत्र समिति की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा की प्रदेश चुनाव दृष्टिपत्र समिति के सदस्य अपने-अपने काम में जुट गए हैं। जल्द उनके दृष्टिपत्र को लेकर एक वेबसाइट का लोकार्पण हो जाएगा। जनसंपर्क के लिए भाजपा के हर मंडल में सुझाव और ड्राप बॉक्स लगेंगे। इसके लिए एक अभियान चलाया गया। प्रदेश चुनाव दृष्टिपत्र समिति के साथ 21 उपसमितियां बनाने का निर्णय हुआ है। ये मंगलवार को अधिसूचित की जा सकती हैं। ये अलग-अलग फील्ड में काम करेंगी। भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में बैठक की अध्यक्षता प्रदेश चुनाव दृष्टिपत्र समिति के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रो. सिंकदर कुमार ने की।
विज्ञापन
बैठक में अधिकतम समिति सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक मजबूत दृष्टि पत्र होगा। इसमें सभी वर्गों, क्षेत्रों, जिलों, मंडलों का ख्याल रखा जाएगा। दृष्टि पत्र के संकलन के लिए कई सुझाव आ रहे हैं। भाजपा दृष्टिपत्र को एक नीतिगत दस्तावेज बनाती है। इसमें किए एक-एक वायदे को पूरा करने के लिए कटिबद्ध रहती है। पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पूरा नेतृत्व जो कहता है, वह करके दिखाता है। उन्होंने अपने पूर्व दृष्टिपत्र के 99 प्रतिशत वायदों को पूरा किया है।
विज्ञापन
डॉ. सिकंदर ने व्यापारिक समुदाय से लिए कई सुझाव
प्रो. सिकंदर ने प्रदेश के व्यापारियों की बैठक में भी हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रमेश चौजड़ ने की। डॉ. सिकंदर ने व्यापारिक समुदाय से कई सुझाव लिए। कहा कि इन्हें जल्द दृष्टि पत्र में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन