{"_id":"58fb1a014f1c1be6398b54dd","slug":"sugar-will-not-distributed-in-govt-depot-for-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र से सब्सिडी बंद, अभी डिपुओ में नहीं मिलेगी सस्ती चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र से सब्सिडी बंद, अभी डिपुओ में नहीं मिलेगी सस्ती चीनी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 22 Apr 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले महीने से उपभोक्ताओं को डिपो में सस्ती चीनी नहीं मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से चीनी पर सब्सिडी न मिलने पर प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। डिपो में अब उपभोक्ताओं को 82 रुपये के बजाए 68 रुपये में प्रति लीटर सरसों तेल मिलेगा।
विज्ञापन
निगम के गोदामों में 17 लाख लीटर सरसों का तेल पहुंच चुका है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर ने कहा कि बीपीएल और अंत्योदय परिवारों को सरकार गेहूं के बजाए आटा देने जा रहे है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि गोदामों में आटा, गेहूं और चावल उपलब्ध है। डिमांड के अनुसार यह राशन डिपो में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन राशनकार्ड उपभोक्ताओं ने फरवरी और मार्च महीने में चीनी का कोटा नहीं लिया है उन लोगों को बैकलॉग के आधार पर यह दो महीने का कोटा डिपुओं में उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को मिलेगी मूंग साबूत की दाल
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के अगले महीने से 40 रुपये में मूंग साबूत दाल दी जाएगी जबकि मलका दाल के आपूर्ति आदेश शीघ्र जारी किए जाएंगे और इसे 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जाएगा। उन्होंने कहा कि चना दाल के लिए शीघ्र आमंत्रित की जा रही हैं।