डिपुओं में नहीं मिल रहा चीनी और रिफाइंड, मंत्री का दावा हफ्ते के भीतर देंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के राशन डिपो में उपभोक्ताओं को न तो चीनी मिल रही है और न ही रिफाइंड तेल। इस महीने के कोटे में अधिकांश उपभोक्ताओं को सिर्फ आटा, चावल और दालें ही मिली हैं जबकि अन्य रास्ता राशन डिपो तक पहुंचा ही नहीं है।
यहीं नहीं आईआरडीपी राशनकार्ड उपभोक्ताओं को भी डिपो में सस्ता राशन नहीं मिला है। हिमाचल में राशनकार्ड उपभोक्ताओं की संख्या 18 लाख है जिन्हें बार-बार राशन के लिए डिपो के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
खाद्य आपूर्ति निगम ने तेल और चीनी के टेंडर किए हैं। निगम की ओर से यह मामला प्रदेश सरकार को भेजा गया है। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद ही खाद्य आपूर्ति निगम चीनी और खाद्य तेल के टेंडर करेगा।
मंत्री का दावा एक हफ्ते में होगी सप्लाई
सूत्र बताते हैं कि इस प्रक्रिया को पूरा करने में करीब एक सप्ताह और लगेगा। अभी उपभोक्ताओं को चीनी और तेल के लिए एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ेगा।
रिफाइंड और सरसों का तेल मिलेगा उपभोक्ताओं को
अगले महीने से उपभोक्ताओं को एक सरसों और एक रिफाइंड खाद्य तेल दिया जाना है। लेकिन निगम की ओर से इसके टेंडर एलाट नहीं किए गए हैं।
हिमाचल में जिन उपभोक्ताओं को चीनी और खाद्य तेल नहीं मिला है उन्हें सप्ताह के भीतर खाद्य वस्तुएं दी जाएगी। एक दो दिन के भीतर टेंडर एलाट हो जाएगा। -जीएस बाली, खाद्य आपूर्ति मंत्री