{"_id":"5d8e10b98ebc3e93c1260955","slug":"sudhir-sharma-made-a-big-statement-to-contest-dharamshala-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला उपचुनाव लड़ने को लेकर सुधीर शर्मा ने किया बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला उपचुनाव लड़ने को लेकर सुधीर शर्मा ने किया बड़ा एलान
Sat, 28 Sep 2019 12:00 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुधीर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने धर्मशाला से उपचुनाव लड़ने से मना कर दिया है। सुधीर फिलहाल दिल्ली में हैं। ऐन वक्त पर सुधीर के चुनाव लड़ने से मना करने के बाद हाईकमान पशोपेश में है। चुनाव न लड़ने के लिए सुधीर ने प्रदेश नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
सुधीर शर्मा ने कहा कि वर्तमान संगठनात्मक ढांचे से क्षुब्ध होकर भारी मन से मैंने उपचुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है। विरोधियों की ओर से मेरे बारे में बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़ने की अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
मैं भाजपा में नहीं जा रहा हूं, न तो कभी जाऊंगा। मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं। संगठन में रहकर ईमानदारी से काम करूंगा। कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा जिसे भी धर्मशाला से टिकट देगा, मैं उसका समर्थन करूंगा।
विज्ञापन
हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी कारणों की वजह से धर्मशाला उपचुनाव के दौरान मैं समय नहीं दे पाऊंगा, क्योंकि स्वास्थ्य जांच के लिए मुझे विदेश जाना पड़ सकता है।