फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Success story Selection of real sisters for NIT Hamirpur

उपलब्धि: ऊना की सगी बहनों का एनआईटी हमीरपुर के लिए चयन

Sat, 01 Oct 2022 12:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Oct 2022 12:31 PM IST
सार

प्रदेश के ऊना जिले के डीएवी पब्लिक स्कूल दौलतपुर चौक की दो छात्राओं का चयन मेकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए हुआ है। 

विज्ञापन
Success story Selection of real sisters for NIT Hamirpur
ऊना की सगी बहनों का एनआईटी हमीरपुर के लिए चयन - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के डीएवी पब्लिक स्कूल दौलतपुर चौक की दो छात्राओं का चयन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(एनआईटी) हमीरपुर में मेकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए हुआ है। शुक्रवार को स्कूल पहुंचने पर निदेशक राजदेव राणा एवं प्रधानाचार्य अंजना कंवर की अगुवाई में दोनों होनहार छात्राओं रितिका चौधरी और श्रुति चौधरी का मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया। यह दोनों छात्राएं सगी बहनें हैं और गणु मदवाड़ा रहने वाली हैं। इस अवसर पर प्राध्यापक जतिंद्र कंवर, शालू, मंदीप डढवाल, बबिता भारद्वाज, निधि राणा, रंजना, सोनू मौजूद रहे।

विज्ञापन


कलस्टर स्तरीय फेडरेशन का गठन 
वहीं, आधी दुनिया को स्वावलंबी बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत कलस्टर लेबल फेडरेशन का गठन किया गया। इसमें 20 ग्राम पंचायतों के स्वयं सहायता समूहों को शामिल किया गया है। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी ओम पाल डोगरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कलस्टर लेबल फेडरेशन की कार्यकारिणी का भी गठन कर लिया गया है। अब ये स्वयं सहायता समूह कलस्टर में काम कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed