{"_id":"651fd96788f3f0059505fe93","slug":"success-story-of-assistant-professor-college-cadre-zoology-shabu-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Success Story: भेड़पालक की बेटी बनी असिस्टेंट प्रोफेसर, कॉलेज में पढ़ाएगी जूलॉजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Success Story: भेड़पालक की बेटी बनी असिस्टेंट प्रोफेसर, कॉलेज में पढ़ाएगी जूलॉजी
Fri, 06 Oct 2023 04:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लंज (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंज (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 06 Oct 2023 04:32 PM IST
सार
शब्बू ने जूलॉजी विषय से एमएससी करने के वाद जेआरएफ की परीक्षा उतीर्ण की। वर्तमान में आईआईएम जम्मू से पीएचडी स्कॉलर है।
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर शब्बू।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांगड़ा जिले के ज्वाली उपमंडल के गांव कुठेड़ की शब्बू पुत्री विजय कुमार का चयन हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है। शब्बू के चयनित होने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। शब्बू के पिता विजय कुमार भेड़पालक तथा माता जीवना देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि शब्बू शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती थी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुठेड़ से अपनी स्कूली शिक्षा ग्रहण की। उच्च शिक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और बीएससी व एमएससी जूलॉजी की शिक्षा प्राप्त की।
विज्ञापन
जूलॉजी विषय से एमएससी करने के वाद जेआरएफ की परीक्षा उतीर्ण की। वर्तमान में आईआईएम जम्मू से पीएचडी स्कॉलर है। शब्बू ने पढ़ाई में लग्न के साथ मेहनत करते हुए अपने मुकाम को हासिल किया।
विज्ञापन