फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   success story, Himachal's Ripna Bhatta will coach the Indian team for the World Cup

उपलब्धि: विश्व कप के लिए भारतीय टीम की कोच होंगी हिमाचल की रिपना भट्टा

Wed, 23 Nov 2022 06:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Nov 2022 06:34 PM IST
सार

विश्व कप स्पर्धा 25 नवंबर से महाराष्ट्र के पुणे में होगी। इसमें 66 देशों के करीब 350 खिलाड़ी भाग लेंगे। 
विश्व कप से पहले तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप चल रहा है।

विज्ञापन
success story, Himachal's Ripna Bhatta will coach the Indian team for the World Cup
रिपना भट्टा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चिड़गांव तहसील के दिऊदी गांव की रिपना भट्टा 13वीं मार्शल आर्ट कुरांश विश्व कप प्रतियोगिता में टीम इंडिया की कोच होंगी। विश्व कप स्पर्धा 25 नवंबर से महाराष्ट्र के पुणे में होगी। इसमें 66 देशों के करीब 350 खिलाड़ी भाग लेंगे। विश्व कप से पहले तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप चल रहा है। विश्व कप स्पर्धा में भारतीय दल से 21 खिलाड़ी विभिन्न भार वर्ग में भाग ले रहे हैं। रिपना भट्टा को टीम का कोच बनाया गया है। रिपना विभिन्न राष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धा मे बतौर खिलाड़ी भाग लेकर मेडल जीत चुकी है।

विज्ञापन


रिपना की उपलब्धि से पिता बिंदर सिंह और माता लीलावती उत्साहित हैं। रिपना भट्टा ने बताया कि विश्वकप स्पर्धा में टीम इंडिया का कोच बनने पर गर्व हो रहा है। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट कुरांश खेल जूडो कराटे की तर्ज पर ही खेला जाता है। यह खेल मिडल ईस्ट देशों में अधिक खेला जाता है। हाल ही में हुई एशियन गेम्स में भी मार्शल आर्ट कुरांश स्पर्धा में भारतीय टीम ने मेडल हासिल किया था। विश्व कप स्पर्धा में भी भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed