फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Success Story: Aditya Manta of Rampur gave Himachal a bronze medal in karate

Success Story: रामपुर के आदित्य मांटा ने कराटे में हिमाचल को दिलाया कांस्य पदक

Sun, 18 Dec 2022 05:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Dec 2022 05:38 PM IST
सार

रामपुर के आदित्य मांटा ने ऑल इंडिया सब जूनियर कराटे प्रतियोगिता में हिमाचल को कांस्य पदक दिलाया है। दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में दस वर्ष के आयु वर्ग में आदित्य मांटा ने कांस्य पदक हिमाचल की झोली में डाला। 

विज्ञापन
Success Story: Aditya Manta of Rampur gave Himachal a bronze medal in karate
रामपुर के आदित्य मांटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के रामपुर के आदित्य मांटा ने ऑल इंडिया सब जूनियर कराटे प्रतियोगिता में हिमाचल को कांस्य पदक दिलाया है। दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में दस वर्ष के आयु वर्ग में आदित्य मांटा ने कांस्य पदक हिमाचल की झोली में डाला। आदित्य मांटा ने 19 जून 2022 को जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में दस वर्ष आयु वर्ग में रामपुर को स्वर्ण पदक दिलवाया। 16 और 17 जुलाई  को कांगड़ा के बैजनाथ में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शिमला जिले के लिए स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद आदित्य मांटा का नेशनल सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। आदित्य मांटा रामपुर के चाकली देवठी क्षेत्र के रहने वाले हैं और रामपुर के गोजू रऊ कराटे अकादमी में पांचवीं कक्षा के छात्र हैं। आदित्य के पिता पुमील मांटा लोक निर्माण विभाग में कार्यरत हैं। माता सीमा मांटा गृहिणी हैं। 

विज्ञापन


निशानेबाजी में रामपुर के ऋत्विक ने चमकाया नाम
रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत सरपारा के 12 वर्षीय ऋत्विक जिष्टू ने राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है। केरल में हुई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 65वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में ऋत्विक जिष्टू ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में ऋत्विक का प्रदर्शन शानदार रहा। इससे पहले ऋत्विक ने 10 मीटर निशानेबाजी चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था, जिसमें ऋत्विक का निशाना अचूक रहा और इसके आधार पर उनका चयन केरल के लिए हुआ। ऋत्विक के भाई प्रदीप जिष्टू ने कहा कि उन्हें बचपन से ही निशानेबाजी का शौक रहा है। ऋत्विक के कोच रविंद्र ने उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि ऋत्विक ने 10 मीटर एयर राइफल मेन यूथ अंडर-19 जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए भी क्वालिफाई किया है। सरपारा पंचायत के प्रधान मोहन कपाटिया, उप प्रधान चुन्नी लाल परशेटका ने ऋत्विक को शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed