{"_id":"5c0d35ffbdec224146724cc9","slug":"subsidy-realesed-for-2125-families-in-urban-areas-on-toilets-construction-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी क्षेत्रों में 2,125 परिवारों को शौचालय निर्माण पर सब्सिडी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी क्षेत्रों में 2,125 परिवारों को शौचालय निर्माण पर सब्सिडी जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 10 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के 2,125 परिवारों को अपने घरों में शौचालयों के निर्माण पर केंद्र सरकार ने सब्सिडी जारी कर दी है। यह सहयोग राशि शहरी क्षेत्रोें के लिए जारी की गई है। प्रति परिवार 8,800 रुपये के हिसाब से मदद मिलेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा 415 सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण को भी पैसा दिया जाएगा। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार से हिमाचल सरकार को 2.69 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय की ओर से हिमाचल सरकार को जारी किए गए बजट के अनुसार हिमाचल को 2.69 करोड़ रुपये की रकम जारी की गई है। शहरी क्षेत्रों में व्यक्तिगत शौचालयों के बनाए जाने पर इसमें से 1.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रति परिवार 8,800 रुपये की सहयोग राशि दी जाएगी। बाकी के 0.82 करोड़ रुपये 415 सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों पर व्यय किए जाएंगे। केंद्र सरकार से बजट रिलीज करने की सूचना हिमाचल सरकार के वित्त एवं शहरी विकास विभागों को भेजी गई है।