फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sub inspector posted in cm jairam security died in road accident solan himachal

सैन्य वाहन की टक्कर से कार में सवार सब इंस्पेक्टर की मौत

Mon, 10 Dec 2018 01:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 10 Dec 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
sub inspector posted in cm jairam security died in road accident solan himachal

कालका-शिमला एनएच पर कुमारहट्टी के समीप सैन्य वाहन और कार की टक्कर में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। घटना सोमवार सुबह करीब साढे़ दस बजे की है।

विज्ञापन


इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। पुलिस और एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही बुरी तरह जख्मी कार सवार बृज भूषण दत्त निवासी शिमला ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात बृज भूषण दत्त शिमला से चंडीगढ़ अपनी कार से जा रहे थे।इसी बीच जब वह कुमारहट्टी के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे आर्मी के ट्रक से कार की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि बृज भूषण दत्त की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी सोलन मधु सूदन ने कहा कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

उपनिरीक्षक बृज भूषण दत्ता के दुर्घटना में देहांत पर सीएम ने जताया शोक 

sub inspector posted in cm jairam security died in road accident solan himachal

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उपनिरीक्षक बृजभूषण दत्ता के आकस्मिक निधन पर गहरी संवदेना व्यक्त की हैं। बृजभूषण दत्ता का सोमवर को कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोलन जिले के धर्मपुर में एक सड़क दुर्घटना में देहांत हुआ।

54 वर्षीय बृजभूषण मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात थे। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

दत्ता मूल रूप मंडी ज़िला के जोगिंद्रनगर के रहने वाले थे और वह शिमला के समीप कुफ्टाधार में रहते थे। वह अपने पीछे माता, पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed