{"_id":"6442a5ad29dbfb47a80a5da9","slug":"study-on-ropeway-transport-system-done-in-austria-and-switzerland-under-the-leadership-of-deputy-cm-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड में किया रोपवे परिवहन प्रणाली पर अध्ययन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड में किया रोपवे परिवहन प्रणाली पर अध्ययन
Sat, 22 Apr 2023 12:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:39 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल यूरोप के ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड की सात दिनों की यात्रा पर है। प्रतिनिधिमंडल यूरोप के एल्पाइन क्षेत्र में इंटर एलपाइन शो में भाग ले रहा है।
विज्ञापन
रोपवे परिवहन के अध्ययन के लिए विदेश पहुंचा उपमुख्यमंत्री मुकेश के नेतृत्व में हिमाचल का प्रतिनिधिमंडल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोपवे परिवहन के अध्ययन के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल यूरोप के ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड की सात दिनों की यात्रा पर है। प्रतिनिधिमंडल यूरोप के एल्पाइन क्षेत्र में इंटर एलपाइन शो में भाग ले रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने इंटर एल्पाइन का दौरा किया। जहां विश्व के शीर्ष रोपवे निर्माता कंपनियों की ओर से हिमस्खलन नियंत्रण उपकरण, स्नो ग्रूमिंग मशीन इत्यादि में उपयोग की जा रही नवीनतम तकनीक और नवाचार को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियां यूरोप के एल्पाइन क्षेत्र के समान है, इसलिए इन तकनीकों को अपनाने की क्षमता का गहन अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने शिमला में 1,543 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 15 किलोमीटर लंबी शहरी रोपवे परियोजना में नवीनतम और सबसे सुरक्षित तकनीक अपनाने पर बल देते हुए कहा कि इस परियोजना में 15 बोर्डिंग और डिबोर्डिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने परियोजना कार्य में शीघ्रता से कार्य करने पर जोर देते हुए सभी वैश्विक रोपवे निर्माताओं को वैश्विक निविदा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान ऑस्ट्रिया में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी भेंट की। रोपवे की शीर्ष विश्व निर्माता कंपनियों ने उप मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल से भेंट की और उन्हें नवीनतम तकनीकों और राज्य के लिए उनकी उपयुक्तता से अवगत कराया।
विज्ञापन
उन्होंने हिमाचल प्रदेश को अपनी तकनीक हस्तांतरित करने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि इससे राज्य के शहरी, दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण अनुकूल समाधान प्रदान करते हुए हिमाचल को एक शीर्ष पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम और निदेशक रोपवे अजय शर्मा शामिल हैं।