{"_id":"692307e11d114f90390c8e1b","slug":"students-won-in-poet-writing-shimla-news-c-19-sml1002-636400-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कविता लेखन में सीमा और भाषण में कामिनी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कविता लेखन में सीमा और भाषण में कामिनी प्रथम
विज्ञापन
इंदिरा गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय युवा उत्सव में करवाईं प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला युवा एवं खेल कार्यालय की ओर से इंदिरा गांधी खेल परिसर में रविवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया।
इस अवसर पर जिला सेवा एवं खेल अधिकारी राकेश कुमार धौटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस उत्सव में फोक डांस, फोक सांग, पेंटिंग, कविता वाचन, भाषण और कहानी लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें जिला भर 74 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कविता लेखन में सीमा ने पहला, दीया मेहता ने दूसरा, भाषण प्रतियोगिता में कामिनी ने पहला, स्वपनिल ने दूसरा, सिमरन ने तीसरा, फोक डांस में संजौली कॉलेज (मशोबरा ब्लॉक) ने पहला, ठियोग ब्लॉक ने दूसरा और रोहड़ू ब्लॉक ने तीसरा स्थान पाया। फोक सांग में आईटीआई शिमला (मशोबरा ब्लॉक) ने पहला, रोहड़ू ब्लॉक ने दूसरा, चित्रकला प्रतियोगिता में रिया वर्मा ने पहला, अक्षित शांडिल ने दूसरा, मनीष ने तीसरा और कहानी लेखन में गगनदीप ने पहला स्थान पाया। पहला स्थान पाने वाले सभी प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए किया गया।
निर्णायक मंडल में फाइन आर्ट कॉलेज शिमला से सहायक प्रोफेसर अंजना भारद्वाज, एलबीएस कॉलेज सरस्वतीनगर के सहायक प्रोफेसर डॉ. रोहित कुमार, राजकीय महाविद्यालय ठियोग से हिंदी की सहायक प्रोफेसर डॉ. बबीता ठाकुर, आरकेएमवी कॉलेज के पेंटिंग के सहायक प्रोफेसर भादर सिंह, नोडल ऑफिसर वोकेशनल एजुकेशन सुरेंद्र रांगटा, विभाग के प्रशिक्षक डॉ. रविंद्रा बांष्टू, टेक चंद, अशोक कुमार, संतोषी आदि मौजूद रहे।