फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students will become participants in creating a corruption free society.

Shimla News: भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने में सहभागी बनेंगे विद्यार्थी

Mon, 28 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students will become participants in creating a corruption free society.
पुलिस की पाठशाला में लालपानी स्कूल के छात्रों ने ली शपथ, निजी हित के लिए सरकारी पद का दुरुपयोग भी भ्रष्टाचार
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बलवंत बोले, समाज का सहयोग जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुलिस विभाग के राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधक ब्यूरो के सौजन्य से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सोमवार को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लालपानी में कार्यक्रम आयोजित किया।
अमर उजाला ने इसमें पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के तहत सहयोग किया। विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने में सहभागी बनने की शपथ भी ली। कार्यक्रम में विजिलेंस थाना शिमला साउथ रेंज से आए इंस्पेक्टर बलवंत सिंह कंवर ने विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार और इससे आम व्यक्ति के जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से कहा कि वह अपने समाज को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए सहभागी बनें और रिश्वत न देने का प्रण लें। कहा कि यदि सरकारी कर्मचारी किसी सरकारी काम के बदले रिश्वत, घूस या उपहार की मांग करता है, निजी हित के लिए सरकारी पद का दुरुपयोग करता है, उसकी संपत्ति उसकी आय से अधिक प्रतीत होती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा सरकारी कार्य में नकली दस्तावेज तैयार या प्रस्तुत करता है, सरकारी निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करता है तो यह भी भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज से भ्रष्टाचार को समाप्त करने में सतर्कता विजिलेंस विभाग को आम लोगों के सहयोग की आवश्यकता होती है। इंस्पेक्टर बलवंत ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ टोल फ्री नंबर 0177-2629893, या 1064 पर कॉल कर जानकारी दी जा सकती है। विभाग ने व्हाट्सएप नंबर 8988700100 जारी किया है। शिकायतकर्ता adg-acb-hp@nic.in पर ई-मेल कर भी भ्रष्टाचार की जानकारी दे सकता है। इसके अलावा विभाग के आलाधिकारियों के नंबरों पर भी सूचना या शिकायत की जा सकती है। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी के प्रधानाचार्य पवन सोनी ने इस कार्यक्रम के लिए विभाग और अमर उजाला की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन इंग्लिश प्रवक्ता सुशीला शकटान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में छात्रों ने पूछे कई सवाल
लालपानी स्कूल में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद सातवीं के छात्र विशाल ने प्रश्न पूछा भ्रष्टाचार सिर्फ रोकना क्यों समाप्त क्यों नहीं किया जा सकता। इंस्पेक्टर बलवंत ने कहा कि समाज में भ्रष्टाचार इतना बढ़ चुका है इसे पूरी तरह से समाप्त नहीं किया जा सकता, इसके लिए मिलकर शुरुआत करें, तभी यह समाप्त होगा। छात्र वरुण ने कहा भ्रष्टाचार सिर्फ भारत में है विदेशों में नहीं। भारत में आरोपी को अपनी बेगुनाही साबित करने का समय दिया जाता है। बारहवीं के छात्र रूपांश ने पूछा कि सख्त कानून क्यों नहीं बनाए जाते। इस पर कंवर ने कहा कि कानून है, इसमें समय-समय पर संशोधन लाए जाएं। शिक्षिका त्योत्सना ने भी सवाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article