फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students were given the mantra to use mobile phones less and focus on their studies.

Shimla News: विद्यार्थियों को मोबाइल का कम प्रयोग और पढ़ाई का दिया मंत्र

Fri, 18 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students were given the mantra to use mobile phones less and focus on their studies.
पधेची और भरांडी में तहसीलदार ने किया जागरूक
विज्ञापन

नशे से दूर रहने समेत खेलों पर ध्यान देने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। राजकीय उच्च विद्यालय पधेची और राजकीय प्राथमिक पाठशाला भरांडी का सहायक आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार जुन्गा कार्तिकेय शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया और कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन का कम प्रयोग और पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने का मंत्र दिया। साथ ही विद्यार्थियों से पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा रुचि के बारे में पूछा की। उन्होंने बच्चों से उनकी पाठ्यक्रम संबंधी तैयारियों के साथ खेल एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए कहा। विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उन्होंने उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने और विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए नशे से पूरी तरह दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश और समाज का भविष्य हैं तथा जीवन में सफलता हासिल करने के लिए उन्हें अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article