फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students watched the proceedings of the Legislative Assembly.

Shimla News: विद्यार्थियों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही

Wed, 02 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students watched the proceedings of the Legislative Assembly.
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुटीकंडी के 40 विद्यार्थियों ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही को देखा और सदन की कार्यप्रणाली की जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों ने जाना कि विधानसभा में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों यानी विधायकों की ओर से विभिन्न मुद्दों पर प्रश्न पूछे जाते हैं और संबंधित मंत्री उन प्रश्नों का कैसे उत्तर देते हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार विधानसभा की कार्रवाई को करीब से देखने का अनुभव विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रहा और उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने का अवसर मिला। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षक अमित ठाकुर, कुसुम लता, भावना शर्मा, मौजूद रहे। अमित ठाकुर ने बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता ठाकुर के मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article