फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students of RKMV celebrated Hariyali Teej festival by singing and dancing

Shimla News: आरकेएमवी में छात्राओं ने नाच गाकर मनाया हरियाली तीज पर्व

Fri, 25 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students of RKMV celebrated Hariyali Teej festival by singing and dancing
छात्राओं ने घूमर नृत्य की प्रस्तुति पर जमाया रंग
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में किरण प्रथम और ईशिता द्वितीय

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में शुक्रवार को हरियाली तीज का पर्व मनाया गया। इसमें कॉलेज की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और नाच-गाना किया।

छात्राओं की घूमर नृत्य की प्रस्तुति ने इस आयोजन में खूब रंग जमाया। इसके अलावा छात्राओं ने एकल नृत्य के साथ मिलकर अलग-अलग गीतों पर नृत्य किया। कार्यक्रम में छात्राओं के लिए मेहंदी लगाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने एक दूसरे के हाथों पर मेहंदी के डिजाइन बनाए। प्रतियोगिता में किरण ने पहला, ईशिता ने दूसरा और अलिशा ने तीसरा स्थान पाया। छात्राओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. अनुरिता सक्सेना ने तीज हरियाली पर्व के इतिहास और इसे मनाने का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भारत विविध संस्कृति का देश है, यहां मनाए जाने वाले हर पर्व को मनाने के पीछे कोई मकसद तथा इसका धार्मिक महत्व है। तीज हरियाली उत्सव नारी सौंदर्य, श्रद्धा और प्रेम के प्रति समर्पित हैं।
विज्ञापन


यह श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, जब चारों ओर हरियाली होती और हरे वस्त्र, मेहंदी, गीत संगीत तथा झूला झूला जाता है। भगवान शिव और पार्वती की इस रोज पूजा अर्चना की जाती है। प्राचार्य डाॅ. सक्सेना ने कहा कि नारी शक्ति, समर्पण, भक्ति, प्रकृति की हरियाली और सौंदर्य का उत्सव है। उन्होंने छात्राओं से एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से व्यक्तिगत स्वच्छता और पर्यावरणको स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article