फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   students of govt schools will be seen in smart uniform from October

इस माह से स्मार्ट वर्दी में नजर आएंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे

Wed, 29 Aug 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 29 Aug 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
students of govt schools will be seen in smart uniform from October

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से जमा दो कक्षा के 8.55 लाख विद्यार्थी अक्तूबर महीने से निजी स्कूलों के छात्रों की तरह स्मार्ट वर्दी में नजर आएंगे। राज्य खाद्य आपूर्ति निगम ने ई टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।

विज्ञापन


अब जल्द ही स्मार्ट वर्दी का सप्लाई ऑर्डर जारी होगा। पहली बार स्कूल स्तर पर भी वर्दियों के नमूनों की लैब टेस्टिंग करने का फैसला लिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल ने बताया है कि जिला उपनिदेशकों को वर्दी की टेस्टिंग अपने स्तर पर भी करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


संभावित है कि अक्तूबर महीने के पहले हफ्ते में वर्दी का आवंटन कर दिया जाएगा। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मुफ्त दी जाने वाली स्मार्ट वर्दी योजना का नाम भी सरकार ने बदल दिया है। कांग्रेस सरकार के समय में महात्मा गांधी वर्दी योजना और मुख्यमंत्री वर्दी योजना नाम से वर्दी दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद योजना का नाम बदलकर अटल स्कूल वर्दी योजना रख दिया गया है। जयराम सरकार इस बार एक साथ तीन साल की वर्दी खरीदने जा रही है। साल 2018-19 के लिए 8,54,900 सेट खरीदे जाएंगे। 

छात्राओं को तीन रंग की चेकदार वर्दी देंगे

students of govt schools will be seen in smart uniform from October

इसमें 4,26,192 लड़कों और 4,28,708 लड़कियों के लिए वर्दी खरीदी जाएगी। साल 2020-21 तक के लिए सरकार एक साथ वर्दी की खरीद कर रही है। पहली से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्दी के दो-दो सेट दिए जाएंगे।

पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को वर्दी की सिलाई का पैसा अलग से दिया जाएगा जबकि जमा एक और जमा दो के विद्यार्थियों को सिलाई का पैसा नहीं दिया जाएगा। पहली से जमा दो कक्षा तक पढ़ने वाली छात्राओं को तीन रंगों की चेकदार स्मार्ट वर्दी दी जाएगी।

सरकार ने लड़कियों के लिए लाल, काले और सफेद रंग की चेकदार वर्दी को मंजूर किया है। छठी से बारहवीं तक की छात्राओं को दुपट्टा भी दिया जाएगा। वहीं, लड़कों की वर्दी हरे रंग की पैंट और रहे रंग की चेक शर्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed