{"_id":"5dd2b2b58ebc3e548f557052","slug":"students-of-govt-schools-can-also-travel-free-in-private-buses-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी प्राइवेट बसों में भी कर सकेंगे मुफ्त सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी प्राइवेट बसों में भी कर सकेंगे मुफ्त सफर
Tue, 19 Nov 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Nov 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बसों की तर्ज पर निजी बसों में भी मुफ्त सफर कर सकेंगे। इनके अलावा कॉलेजों के विद्यार्थियों और कर्मचारियों के रियायती एचआरटीसी बस पास भी निजी बसों में मान्य होंगे।
विज्ञापन
सरकार इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर रही है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चर्चा कर चुके हैं। मंत्री का कहना है कि बसों में ओवरलोडिंग हादसों की एक बड़ी वजह है।
विज्ञापन
ओवरलोडिंग कम करने के लिए एचआरटीसी के रियायती बस पास प्राइवेट बसों में भी मान्य करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसकी एवज में प्राइवेट बस ऑपरेटरों को सरकार कुछ रियायतें देने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के महासचिव रमेश कमल ने बताया कि हम तैयार हैं बशर्ते इसके लिए बनने वाले प्रस्ताव की कमेटी में हमें भी शामिल किया जाए और सरकार सब्सिडी के रूप में छूट दे।