पांच में से चार शिक्षक पहुंचे बघेईगढ़ स्कूल, छात्रों की हड़ताल खत्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघेईगढ़ स्कूल के विद्यार्थियों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी। शिक्षकों की कमी को लेकर पिछले 29 दिनों से लगातार कक्षाओं का बहिष्कार कर रहे बघेईगढ़ के 252 छात्र-छात्राओं का संघर्ष रंग लाया।
शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए पांच शिक्षकों में से चार ने वीरवार को स्कूल ज्वाइन कर लिया है। शिक्षकों ने स्कूल पहुंचकर हड़ताल पर बैठे बच्चों को जूस पिलाकर पढ़ाई शुरू कर दी। हड़ताल खत्म होते ही बच्चों और अभिभावकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
बता दें कि आदेशों के बावजूद शिक्षकों के ज्वाइन न करने पर पिछले पांच दिनों से छात्र हड़ताल पर थे। बघेईगढ़ स्कूल में आठ नए शिक्षकों की तैनाती के आर्डर हुए हैं। सभी के ज्वाइनिंग के बाद डेपुटेशन पर भेजे तीन शिक्षक पुराने स्कूलों में लौट आएंगे।
अमर उजाला का आभार जताया
मंगलवार को स्कूल पहुंचीं बाल अधिकार संरक्षण आयोग की प्रदेशाध्यक्ष ने हड़ताल पर बैठे बच्चों को आश्वासन दिया था कि सात दिनों के भीतर स्कूल में अध्यापक तैनात न हुए तो आयोग के सभी सदस्य अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।
इस पर बच्चों ने हड़ताल तो खत्म नहीं की, लेकिन बुधवार को स्कूल पहुंचे और सीनियर ने जूनियर को पढ़ाया। बच्चों और अभिभावकों ने शिक्षा सचिव, बाल संरक्षण की अध्यक्ष और अमर उजाला का अध्यापकों की तैनाती के लिए आभार जताया।
इन अध्यापकों ने किया ज्वाइन
टीजीटी मेडिकल, पीजीटी इंग्लिश, पीजीटी इतिहास और पीजीटी हिंदी के शिक्षकों ने वीरवार को ज्वाइन किया। अभी कला अध्यापक का पद नहीं भरा है। पीजीटी अंग्रेजी, पीजीटी हिंदी और पीजीटी इतिहास के शिक्षक डेपुटेशन के तहत विद्यालय में तैनात किए गए हैं।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने बताया कि बघेईगढ़ स्कूूल में छात्रों की हड़ताल समाप्त हो चुकी है। चार शिक्षकों ने स्कूल में ज्वाइन कर लिया है। पांचवां शिक्षक भी जल्द ही स्कूल में ज्वाइन कर लेगा।