फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students looked happy after giving Hindi exam

Shimla News: हिंदी की परीक्षा देकर खुश नजर आए छात्र

Tue, 04 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students looked happy after giving Hindi exam
शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार को शुरू हो गईं। दसवीं कक्षा की हिंदी और बारहवीं कक्षा के अर्थशास्त्र की परीक्षा देकर छात्र खुश नजर आए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लालपानी और पोर्टमोर स्कूल में छात्रों ने सुबह ठंड के बावजूद उत्साह के साथ परीक्षा दी। लालपानी स्कूल के प्रिंसिपल प्रवीन कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। लालपानी स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र अनिकेत शर्मा ने कहा कि हिंदी का पेपर सरल था लेकिन कुछ प्रश्नों में गहराई से उत्तर लिखने की जरूरत थी। बारहवीं कक्षा के अर्थशास्त्र के पेपर को लेकर पोर्टमोर स्कूल की छात्रा साक्षी ठाकुर ने कहा कि पेपर का पहला हिस्सा सरल था। समरहिल स्कूल के छात्र ऋषभ सिंह ने कहा कि पेपर संतुलित था लेकिन ग्राफ और केस-स्टडी वाले प्रश्नों में अधिक समय लगा। इस साल बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया में सुधार किया है। स्टेप-वाइज मार्किंग प्रणाली लागू की है जिससे छात्रों को उनके उत्तरों के प्रत्येक भाग के लिए अंक मिलेंगे। इसके अलावा 20 फीसदी बहुविकल्पीय प्रश्न जोड़े हैं जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article