Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students learning baking, fashion designing, and digital business

Shimla News: बेकिंग, फैशन डिजाइनिंग और डिजिटल कारोबार सीख रही छात्राएं

Mon, 16 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students learning baking, fashion designing, and digital business
सेंट बीड्स कॉलेज में छह दिन तक अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ छात्राओं को देंगे व्यावहारिक प्रशिक्षण
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अनुजा राठौर ने किया कार्यशाला का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सेंट बीड्स कॉलेज की छात्राओं को अब पढ़ाई के साथ अपने हुनर को कारोबार में बदलने का मौका भी मिलेगा। कॉलेज में सोमवार को छात्राओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए छह दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसमें छात्राओं को बेकिंग, फैशन डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग से लेकर डिजिटल उद्यमिता तक के गुर सिखाए जाएंगे।
कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें अपने हुनर के दम पर रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए तैयार करना है। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुजा राठौर शर्मा ने किया। इस अवसर पर कॉलेज की पूर्व छात्रा और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उद्यमिता की राह चुनने वाली शिवानी चौहान विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा किए और उद्यमी बनने के सफर के बारे में बताया। इनके अनुभवों से छात्राओं को पढ़ाई पूरी करने के बाद पारंपरिक रोजगार विकल्पों से हटकर अपना कारोबार शुरू करने की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन


कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। इसमें बेकिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, मेकअप एवं ब्यूटी, नृत्य, क्रोशिया, फैशन डिजाइनिंग और डिजिटल उद्यमिता जैसे विषय शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्राएं नए कौशल सीखने के साथ यह भी समझ सकेंगी कि अपने हुनर को स्वरोजगार के अवसर में कैसे बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदर्शनी में दिखेगा हुनर
कार्यशाला के अंतिम दिन 21 नवंबर को छात्राओं द्वारा तैयार उत्पादों और रचनात्मक कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें प्रशिक्षण के दौरान सीखे कौशल और तैयार किए उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। डॉ. श्वेता ठाकुर ने स्वागत संबोधन किया। युवा महिलाओं को व्यावहारिक कौशल, आत्मविश्वास और उद्यमिता की सोच से जोड़ना जरूरी है। स्निग्धा भट्ट ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। डॉ. श्वेता ठाकुर कार्यशाला की संयोजक हैं, जबकि स्निग्धा भट्ट और कोमल शर्मा सह-संयोजक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article