फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students gave colourful performances at Portmore School

Shimla News: पोर्टमोर स्कूल में छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

Sat, 26 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students gave colourful performances at Portmore School
शिमला। पीएम श्री पोर्टमोर प्राइमरी स्कूल में शनिवार को जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक समारोह रेनबो का आयोजन किया गया। नर्सरी से कक्षा प्रथम तक के नन्हे विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और कविताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। अभिभावकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों की मासूमियत और रचनात्मकता ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में डीएन चौहान बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यालय पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह में प्रधानाचार्य जयदेव नेगी, सीएचटी लोकेंद्र नेगी, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डीएन चौहान ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्य जय देव नेगी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान देना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article