{"_id":"68dd281002d4b1bf37059b2f","slug":"students-gave-colourful-performances-at-auckland-house-school-shimla-news-c-19-sml1002-610368-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ऑकलैंड हाउस स्कूल में छात्रों ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ऑकलैंड हाउस स्कूल में छात्रों ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियां
विज्ञापन
शिमला। ऑकलैंड हाउस स्कूल में बुधवार को सीनियर सेक्शन के स्पीच डे का आयोजन किया। यह विद्यालय के वार्षिक कार्यक्रमों का एक हिस्सा है। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
समारोह की शुरुआत में प्रधानाचार्य स्मारकी सामंतराय ने विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति और प्रमुख उपलब्धियों को दर्शाते हुए वार्षिक रिपोर्ट पेश की। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन ओशीयन से हुई। इसके बाद अंग्रेजी नाटक राल्फ रोइस्टर डोइस्टर और हिंदी नाटक सपनों की उड़ान का मंचन किया गया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रो. महावीर सिंह ने विद्यालय की समग्र शिक्षा प्रणाली की सराहना की और छात्रों से विनम्रता के साथ उत्कृष्टता को अपनाने का आह्वान किया। संवाद