{"_id":"645b43140157922ff40ab183","slug":"students-evacuated-from-manipur-thanked-cm-sukhvinder-singh-sukhu-for-quick-help-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Sukhu: मणिपुर से निकाले विद्यार्थियों ने त्वरित सहायता के लिए सीएम का आभार जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Sukhu: मणिपुर से निकाले विद्यार्थियों ने त्वरित सहायता के लिए सीएम का आभार जताया
Wed, 10 May 2023 12:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 10 May 2023 12:39 PM IST
सार
विद्यार्थियों को विशेष उड़ान के माध्यम से इंफाल से कोलकाता और उसके उपरांत दिल्ली लाया गया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर बच्चों का यात्रा खर्चा भी वहन किया।
विज्ञापन
मणिपुर से निकाले गए छात्र दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर के तनावग्रस्त क्षेत्र से सुरक्षित निकाले गए हिमाचल के विद्यार्थियों ने सोमवार सायं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत प्रयासों के फलस्वरूप मणिपुर में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हिमाचल से संबंधित पांच विद्यार्थी सकुशल दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को विशेष उड़ान के माध्यम से इंफाल से कोलकाता और उसके उपरांत दिल्ली लाया गया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर बच्चों का यात्रा खर्चा भी वहन किया। इससे पहले गत देर सायं हिमाचल भवन में पहुंचने पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने इन विद्यार्थियों की अगवानी की।
विज्ञापन