फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Student's grandfather dies of heart attack after watching Ukraine-Russia war news on TV in himachal pradesh

हमीरपुर : टीवी पर यूक्रेन-रूस युद्ध का समाचार देख छात्रा के दादा की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Sat, 26 Feb 2022 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Student's grandfather dies of heart attack after watching Ukraine-Russia war news on TV in himachal pradesh
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : रायटर्स

नादौन उपमंडल की गौना पंचायत में एक दुखद मामला सामने आया है जहां यूक्रेन में पढ़ रही एक छात्रा के दादा की मृत्यु टीवी पर यूक्रेन-रूस के युद्ध का समाचार देखकर ह्रदयघात से हो गई। गौना की पायल यूक्रेन में एमबीबीएस कर रही है। उसके दादा रत्न चंद टीवी पर यूक्रेन में युद्ध के हालात के बारे में समाचार देख रहे थे कि तभी उन्हें हृदयघात आ गया। इससे उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


इस बीच रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के तनावपूर्ण माहौल के बीच यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हिमाचल प्रदेश के प्रशिक्षु डॉक्टरों की वतन वापसी की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को पश्चिमी यूक्रेन की बुकोवेनियन स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी (बीएसएमयू) में पढ़ने वाले भारत के करीब 2000 प्रशिक्षु डॉक्टरों को सुरक्षित रोमानिया बॉर्डर पर पहुंचाया गया है। इनमें प्रदेश के करीब 150 प्रशिक्षु डॉक्टर शामिल हैं। सूचना है कि दो विशेष कारगो विमान से 500 प्रशिक्षु डॉक्टरों को शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचाया जाएगा, जिसमें हिमाचली प्रशिक्षु भी शामिल होंगे। इससे अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। रोमानिया की सीमा से मेडिकल यूनिवर्सिटी करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर है। बताया जा रहा है कि 1500 प्रशिक्षु डॉक्टर शनिवार और रविवार को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


बीएसएमयू के सलाहकार डॉ. सुनील शर्मा नेे बताया कि भारतीय दूतावास व केंद्र सरकार के सहयोग से प्रशिक्षु डॉक्टरों को वहां से निकाला जा रहा है। शनिवार और रविवार को रोमानिया से दिल्ली के लिए विशेष विमान से प्रशिक्षु डॉक्टरों को लाया जा रहा है। विवि के 2000 प्रशिक्षुओं को रोमानिया बॉर्डर पर पहुंचाया जा चुका है, जिनमें 150 हिमाचली हैं। उन्होंने बताया कि दूतावास के निर्देशों का पालन करते हुए प्रशिक्षु डॉक्टर बसों के आगे भारतीय झंडा लगाकर रोमानिया की सीमा तक पहुंचे। यहां जांच के बाद उन्हें रोमानिया में प्रवेश मिल रहा है। उधर, बसों से उतरने के बाद बॉर्डर पर कतारों में लगकर विद्यार्थी कागजी औपचारिकताएं पूरी करवाते रहे और वतन वापसी के लिए बेकरार भी दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed