फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Student Parent Forum protest over shimla bus accident and candle march in khalini

बस हादसे पर छात्र-अभिभावक मंच ने किया प्रदर्शन, झंझीड़ी में लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

Tue, 02 Jul 2019 09:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jul 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Student Parent Forum protest over shimla bus accident and candle march in khalini
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी के लोअर खलीनी (झंझीड़ी) में हुई सड़क दुर्घटना में दो मासूमों और बस चालक की मौत को लेकर छात्र-अभिभावक मंच तथा एसएफआई ने मंगलवार को डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदेश में सड़कों की खस्ताहाल और लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं के खिलाफ किए इस प्रदर्शन में संगठनों ने इस हादसे के लिए पूरी तरह प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने हादसे में मारी गईं दोनों मासूम छात्राओं और चालक की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। एसएफआई ने सभी कॉलेजों में मृतक दोनों बच्चियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  एसएफआई की जिला शिमला इकाई के अध्यक्ष आकाश पालसरा और सचिव अनिल ठाकुर ने बताया कि राजधानी सहित जिले के सभी कॉलेजों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन कर मृतकों की आत्मा की शांति को प्रार्थना की गई।

वहीं महाराजा कॉलेज छात्र एसएफआई के छात्र नेता अभिमन्यु को भी इस मौके पर याद किया गया। केरल के महाराजा कॉलेज में पिछले साल एसएफ आई के छात्र नेता अभिमन्यु की मुस्लिम संगठन के लोगों ने हत्या कर दी थी।
 

बच्चों की आत्मा की शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च

Student Parent Forum protest over shimla bus accident and candle march in khalini
बच्चियों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को लोअर खलीनी, झंझीड़ी सहित आसपास के लोगों ने स्कूल बस हादसे का शिकार हुई बच्चियों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। छोटे बच्चों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने कैंडल मार्च में भाग लिया। काली माता मंदिर के पास लोगों ने बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

एसएफ आई ने छात्र अभिभावक मंच के साथ मिलकर बस में ओवरलोडिंग और खलीनी बस हादसे को लेकर प्रदर्शन किया गया। छात्र नेताओं ने कहा कि सड़क हादसों में हर साल दर्जनों लोगों की मौत हो रही है लेकिन प्रदेश सरकार हादसों को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed