नौंवी में फेल होने के बाद तनाव झेल रही नाबालिग ने की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन जिले के चंबाघाट में एक नाबालिग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। नाबालिग नौंवी कक्षा में फेल रहने के बाद मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थी। वहीं घटना की सूचना पुलिस को शुक्रवार की सुबह मिली है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार चंबाघाट में एक किराये के मकान में नेपाली मूल से संबंध रखने वाला परिवार की एक नाबालिग जोकि नौंवी कक्षा में इस बार फेल रह गई थी।
जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थी। वहीं वीरवार देर शाम को जब उसके परिजनों ने उसे पढ़ाई को लेकर ढांटा तो युवति देर रात करीब दो बजे घर से बाहर कहीं चल गई। वहीं जब घर वालों को कुछ देर बाद इसकी भनक लगी तो, उन्होंने युवति की तलाश जारी कर दी। जिसमें उन्होंने अपने रिशतेदारों सहित आसपड़ोस में भी युवति के बारे में पूछताछ की लेकिन वह कहीं नहीं मिली।
वहीं सुबह के समय जब घर वाले मकान से थोड़ी दूरी पर गए तो एक पेड़ में युवति लटकी हुई मिली। जिसमें युवति ने पेड़ में फंदा बांधकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
एएसपी सोलन शिव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चंबाघाट क्षेत्र में एक नाबालिक युवति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी है, जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।